प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है "क्या प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना चाहिए (pregnancy me sex kar sakte hai)? क्या सम्बन्ध से बच्चे को नुकसान हो सकता है? क्या गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है?"
आपकी चिंता जायज़ है क्योंकि कोई भी माँ अपने शिशु को दर्द में नहीं देख सकती।
आज इस लेख में हम आपके सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं, जैसे की क्या प्रेगनेंसी में संभोग सेफ है और कोन सा महीना सबसे आरामदायक होता है, तो जानने के लिए अंत तक बने रहिए।
क्या प्रेगनेंसी में संबंध बनाना सेफ है? (Pregnancy me Sex Karna Chahiye ya Nahi)
हाँ, सामान्य और स्वस्थ प्रेगनेंसी के दौरान यौन संबंध बनाना आमतौर पर सुरक्षित होता है। अगर गर्भावस्था में कोई जटिलता नहीं है और डॉक्टर ने मना नहीं किया है, तो आप शारीरिक संबंध बना सकते हैं।
सामान्य प्रेगनेंसी में यौन संबंध बनाने से आपके बच्चे को नुकसान नहीं होता क्यूँकि गर्भाशय की मजबूत मांसपेशियों और एमनियोटिक फ्लूइड (पानी) आपके बच्चे को बचाकर रखते है।
हालाँकि आपको ये याद रखना होगा की प्रेगनेंसी कंसीव (pregnancy conceive) करने से या प्रेगनेंसी की वजह से महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं जो उनकी यौन इच्छा और आराम को प्रभावित कर सकते हैं। इसीलिए हमारी सलाह है की आप अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें।
क्या यौन संबंध बनाने से गर्भपात या समय से पहले प्रसव हो सकता है? (Can Having Sex Cause Miscarriage or Premature Labor?)
लोगों में एक सामान्य प्रेगनेंसी मिथ है (Myths about Pregnancy) की प्रेगनेंसी के समय यौन सम्बन्ध बनाने से कहीं गर्भपात या समय से पहले प्रसव (labour) ना हो जाए।
पर सच यह है कि सामान्य प्रेगनेंसी में सेक्स करने से गर्भपात (Miscarriage) नहीं होता। ज्यादातर गर्भपात क्रोमोसोम्स या फ़ीटस में दिक्कतों की वजह से होते हैं न की शारीरिक सम्बन्ध की वजह से। ऑर्गेज्म के दौरान कभी-कभी गर्भाशय दब सकता है लेकिन अगर प्रेगनेंसी स्वस्थ और सामान्य है तो समय से पहले लेबर नहीं होता।
गर्भावस्था के दौरान कौन सी यौन मुद्राएं आरामदायक होती हैं? (Which Sexual Positions are Comfortable During Pregnancy?)
प्रेगनेंसी में शरीर बढ़ने की वजह से ऐसी कई यौन मुद्राएँ हैं जो अटपटी या बेआराम हो सकती हैं। ये हैं कुछ आरामदायक पोसिशन्स जो आपके शारीरिक सम्बन्ध को सेफ व संतुष्ट बना सकती हैं।
- पेट को बचाने के लिए बगल से सटकर (स्पूनिंग) पोजीशन
- शीर्ष पर होने की स्थिति
- मिशनरी पोजीशन में पीठ और कूल्हों को सहारा देने के लिए तकियों का इस्तेमाल करें
प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बना सकते हैं? (Pregnancy Mein Kitne Mahine Tak Sex Kar Sakte Hain)
चलिए पहले जानते हैं कि गर्भावस्था की तिमाही क्या है।
पहली तिमाही (1–3 महीना)
इस स्टेज में उल्टी, मतली और थकान ज्यादा रहती हैं और सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। पर अगर आप इस स्टेज में सही और हैल्थी महसूस कर रहें हैं और कोई ब्लीडिंग नहीं है तो आप सम्बन्ध बना सकते हैं, लेकिन सावधानी बनाए रखें।
दूसरी तिमाही (4–6 महीना)
यह समय सबसे आरामदायक माना जाता है। इसमें ऊर्जा बढ़ जाती है और उल्टी कम हो जाती है। इस स्टेज में महिलाओं की सेक्स की इच्छा भी बढ़ जाती है। इस दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाना सुरक्षित होता है।
तीसरी तिमाही (7–9 महीना)
इस स्टेज में महिलाओं का पेट बड़ा हो जाता है और कई यौन पोजीशन जटिल हो सकती हैं। इस स्टेज में आप सुरक्षित पोजीशन अपनाकर संबंध बना सकते हैं।
तो दूसरी तिमाही में संबंध बनाना प्रेग्नेंट महिला और बच्चे दोनों के लिए सेफ है।
अगर आपका सवाल है: प्रेगनेंसी में कितने महीने तक संबंध बनाना चाहिए? (pregnancy mein kitne mahine tak sex kar sakte hain) तो हमारा जवाब है -
प्रेगनेंसी सामान्य और सरल है, तो पूरे 9 महीने तक संबंध बनाए जा सकते हैं। लेकिन 8वें और 9वें महीने में ज्यादा सावधानी जरूरी होती है।
प्रेगनेंसी में सुरक्षित संबंध बनाने के लिए जरूरी सावधानियां (Precautions for Safe Sex During Pregnancy)
अगर आप प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना चाहते हैं तो ध्यान रखें की:
- आप आरामदायक पोजीशन चुन रहे हैं जिससे पेट पर दबाव न पड़े (खासकर तीसरी तिमाही में)
- अगर आपकी प्रेगनेंसी में कोई जटिलता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- अगर किसी भी तरह का दर्द, ब्लीडिंग, पानी लीक, और असुविधा महसूस होती है तो तुरंत रुकें और डॉक्टर को दिखाएँ।
- हल्के और सहज तरीकों को अपनाएँ।
- संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें।
अगर आपको प्रेगनेंसी के वक़्त हॉर्मोन से संबंधित कोई दिक्कत आती है तो आप Girlyveda ka Harmo Balancer अपना सकते हैं। ये आपके होर्मोनेस को नेचुरल तरीके से बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं।
प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना कब बंद कर देना चाहिए ? (When Should You Stop Having Sex During Pregnancy?)
ऐसी कई स्तिथियाँ हैं जब डॉक्टर आपको सम्बन्ध बनाने से माना कर सकता है, जैसे की:
- प्लेसेंटा प्रीविया
- बार-बार गर्भपात का इतिहास
- समय से पहले प्रसव का खतरा
- योनि से बार-बार खून आना
- एमनियोटिक सैक फटना
- गर्भाशय का मुँह समय से पहले खुलना
अगर आपके डॉक्टर ने आपको सख्त पेल्विक रेस्ट की सलाह दी है तो शारीरिक संबंध न बनाए।
प्रेगनेंसी में संबंध बनाने के क्या फायदे हैं? (What are the Benefits of Having Sex During Pregnancy?)
अगर आपकी प्रेगनेंसी नार्मल है तो शारीरिक संबंध बनाने से आपको कई फायदे भी हो सकते हैं। ये हैं वो कुछ फायदे:
-
प्रेगनेंसी में यौन संबंध बनाने से ऑक्सीटोसिन (हैप्पी हॉर्मोन) रिलीज़ होता है जिससे आपका स्ट्रेस और चिंता कम होती है, जो प्रेगनेंसी के दौरान काफी बढ़ जाती है।
- नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में एंटीबाडीज बढ़ती है जो माँ के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनती है।
- इससे आपका शरीर भी रिलैक्स होता है जिससे आपको नींद में मदद मिलती है।
- यौन संबंध की वजह से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिसकी वजह से बच्चे और माँ दोनों को आवश्यक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है।
- ओर्गास्म के समय गर्भाशय में सिकुड़न होती है जो आपके शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार करने में मदद करती हैं।
- इससे पति-पत्नी के इमोशनल संबंध बेहतर होते हैं, जिससे महिला सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करती है।
निष्कर्ष
क्या प्रेगनेंसी में सम्बन्ध बनाना चाहिए? – हाँ !
वैसे तो प्रेगनेंसी में संबंध बनाना ज्यादातर मामलों में सुरक्षित है, पर हर महिला की प्रेगनेंसी के दौरान स्तिथि अलग होती है।
सबसे जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की सहमति लें और आराम और सुरक्षा का ध्यान रखें। अगर आपको संबंध बनाने से कोई भी असामान्य लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
अगर आपको प्रेगनेंसी के लिए नेचुरल सपोर्ट चाहिए तो आप Girlyveda Jivann Beej capsules आज़मा सकते हैं। इसमें हैं ऐसे कुछ नेचुरल हर्ब्स जो आपकी प्रेगनेंसी को अंदर से सपोर्ट करने में मदद करते हैं।
नोट: ऊपर लेख में दिए गए किसी भी उत्पाद का मकसद किसी भी बीमारी के उपचार, इलाज या रोकथाम के लिए नहीं है। बेहतर परिणामों के लिए हम उत्पादों का नियमित उपयोग करने की सलाह देते हैं।
Faq:-
Thoughts on "प्रेगनेंसी के दौरान संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं? जानिए पूरी जानकारी (Pregnancy Me Sex Karna Chahiye Ya Nahi)"