चिरायता के फायदे, नुकसान और उपयोग (Chirayata Benefits, Uses and Side Effects in Hindi)

चिरायता के फायदे - Chirayata Benefits

Medical Disclaimer:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। चिरायता का उपयोग करने से पहले, खासकर अगर आप गर्भवती हैं, कोई दवा ले रही हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं, किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श ज़रूर लें।

चिरायता का नाम सुनते ही कड़वाहट याद आती है। पर इसी कड़वाहट की वजह से यह जड़ी-बूटी आयुर्वेद में इतनी खास मानी जाती है।

यह हिमालय के ठंडे इलाकों में उगती है: उत्तराखंड, सिक्किम, नेपाल। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर, पाचन और ब्लड शुगर पर सीधा असर करते हैं। इसीलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर आज भी इसे नज़रअंदाज़ नहीं करते।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम चर्चा करेंगे चिरायता के फायदे (chirayata benefits), इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके, और कई सावधानियों के बारे में।

Table of Contents:

  • चिरायता क्या है?
  • चिरायता के फायदे - 10 शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ
  • चिरायता का उपयोग कैसे करें?
  • चिरायता से नुकसान - कब और क्या सावधानी रखें?
  • निष्कर्ष
  • FAQs

चिरायता क्या है? (What is Chirata)

चिरायता का वैज्ञानिक नाम Swertia Chirata है। यह पहाड़ी इलाकों में पाया जाने वाला औषधीय पौधा है। इसका स्वाद (Taste) कड़वा होता है। इसे अंग्रेजी में Indian Gentian और संस्कृत में किराततिक्ता कहते हैं।

यह औषधीय पौधा प्राथमिक रूप से सिक्किम, नेपाल, और उत्तराखंड जैसे हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। चिरायता में स्वेर्टिन, मैंगीफेरिन, और अमरोगेन्टिन जैसे तत्त्व हैं जो कि इसे बहुत सारे रोगों के लिए उपयोगी बनाता है।

चिरायता के फायदे - 10 शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ (10 Health Chirayata Benefits)

प्राचीन समय से ही चिरायता का उपयोग बहुत सारे बिमारियों के इलाज में होता रहा है। आइये यहां हम चिरायता के दस स्वास्थ्य लाभों (chirata peene ke fayde) के बारे में जानते हैं –

1.  त्वचा रोगों में (Chirayata Benefits for Skin Problems)

चिरायता का उपयोग त्वचा रोगों में अत्यधिक लाभकारी होता है। हीलिंग गुण के कारण, यह घाव के जल्दी भरने में मदद करता है। इसमें पूरीफिकेशन तत्त्व पाया जाता है जिसकी वजह से त्वचा को भीतर से साफ कर यह पिम्पल्स, एक्ने, डार्क स्पॉट्स और रिंकल्स को कम करता है।

चिरायता के इन्ही फायदों की वजह से ये कई पिगमेंटेशन टेबलेट्स में इस्तेमाल की जाती है, जैसे Girlyveda Pigmo Fight.

2. शारीरिक वजन घटाने में (For Losing Weight)

आज के समय में, अत्यधिक शरीरिक वजन एक आम समस्या है। बाजार में वजन घटाने के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध है। लेकिन आप चिरायता का उपयोग कर अपना शारीरिक वजन कम कर सकते हैं।

मेथेनॉल की उपलब्धता के कारण, चिरायता मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाती है और  शारीरिक वजन कम करने में आपकी सहायता करती है। वजन कम करना चिरायता चूर्ण के फायदे में से एक है।

3. इम्युनिटी को मजबूत बनाने में (Boosts Immunity)

जब हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र (Immunity system) सही तरीके से काम करता है, हम स्वस्थ्य रहते हैं या किसी भी रोग से जल्द ही ठीक हो जाते हैं। चिरायता हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र (इम्युनिटी सिस्टम) को मजबूत बनाता है और विषाक्त पदार्थ (toxins) को बाहर निकालता है।

4. रक्तशोधक के रूप में (For Blood Purification)

चिरायता एक blood purifier (रक्तशोधक) की तरह काम करता है।  यह स्वाद में कड़वा होता है, इसलिए यह भी नीम और करेले की श्रेणी में आता है। इसके अलावे, चिरायता एनीमिया में भी लाभकारी है। आप इसका उपयोग कैप्सूल, टेबलेट, काढ़ा, और पाउडर के रूप में कर सकते हैं।  खून का साफ करना चिरायता पीने के फायदे में से एक है।

5. कब्ज से लड़ने में (For Constipation)

सही खान-पान ना होने कि वजह से, कब्ज आजकल एक प्रमुख समस्या है।  कब्ज की इलाज के चिरायता एक अच्छा ऑप्शन (विकल्प) है। अपने कब्ज को सही करने के लिए,आप इसका काढ़ा (चिरायता Decoction) बनाकर पी सकते हैं।  इसका सेवन तब तक करते हैं जब तक कि आपका कब्ज सही न हो जाये।

6. ब्लड शुगर नियंत्रित करने में (For Controlling Blood Sugar)

चिरायता में रक्त शर्करा (Blood Sugar) को नियंत्रित की क्षमता है। अपने कड़वे स्वाद की वजह से, यह रक्त शर्करा के कई तरह के दोषों को दूर करने में आपकी सहायता करता है। यह Pancreatic cells (अग्नाशयी कोशिकाओं) में इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर का स्तर (लेवल) कम होता है।

Source: PubMed

7. सोरायसिस के उपचार में (For Treating Psoriasis)

सोरायसिस के उपचार में भी चिरायता प्रभावी है। यह भी चिरायता के फायदे में से एक है। सोरायसिस के उपचार में, 4 ग्राम कुटकी और 4 ग्राम चिरायता को कांच के एक बर्तन में 125 ग्राम पानी डालकर रख दें। अगले दिन सुबह में, उस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को पीने के 3-4 घंटे तक कुछ भी नहीं खाए। लगातार इसका उपयोग करने से, आपको सोरायसिस से रहत मिल जाएगी।

8. लिवर की समस्याओं में (For Liver Problems)

आजकल लिवर प्रोब्लेम्स काफी आम बात है। चिरायता एक अच्छा लिवर डिटॉक्सीफायर है। यह लिवर की कोशिकाओं को सही और रिचार्ज करके सिरोसिस, फैटी लिवर, और अन्य लिवर से सम्बंधित बिमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह लिवर की कोशिकाओं के काम करने के तरीके को सही करता है।

9. बुखार में (For Fever)

चिरायता कई सामान्य बिमारियों के इलाज में लाभकारी है। यह बुखार, खासकर मलेरिया, में काफी प्रभावी है। बुजुर्गों के लिए चिरायता एक वरदान है। आप इसे टॉनिक के रूप में उपयोग करके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

10. आँखों के रौशनी बढ़ाने में (For Improving Eyesight)

चिरायता में विटामिन C प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।  इस वजह से चिरायता आँखों की रौशनी (eyesight) को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावे यह बढ़ती उम्र के कारण होनेवाली आँखों की बिमारियों से भी बचाव करता है।

चिरायता का उपयोग कैसे करें? (How to use chirata)

चिरायता पीने के फायदे (chirata peene ke fayde) जानने के बाद आप इसे उपयोग करने के लिए उत्सुक हो जाएंगे। और यह उत्सुकता आपको यह जानने के लिए प्रेरित करेगी कि चिरायता का उपयोग कैसे करें। चिरायता पाउडर (चूर्ण), कैप्सूल/टेबलेट, और रॉ हर्ब के रूप में उपलब्ध है। आइये जानते हैं कि आप चिरायता का उपयोग (chirata uses) कैसे कर सकते हैं -

1. चिरायता चूर्ण (पाउडर)

आप अपने चिकित्सक की सलाह पर आधा चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी या शहद के साथ रोज सुबह खाली पेट लें। इसका लगातार उपयोग पाचन तंत्र को सही करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

2. चिरायता टैबलेट या कैप्सूल

बाज़ार में कई आयुर्वेदिक कंपनियों की चिरायता कैप्सूल्स या टैबलेट उपलब्ध हैं। आप अपने चिकित्सक के सलाह से १-२ टेबलेट रोज ले सकते हैं।

3. चिरायता का काढ़ा (Decoction)

चिरायता के कुछ सूखे टुकड़ों को 1 गिलास पानी में रात भर भिगने दें। इस पानी को उबालकर छान लें और खाली पेट पीएं। चिरायता का काढ़ा पीना सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।  चिरायता पीने के फायदे यहीं से शुरू होता है।

चिरायता से नुकसान - कब और क्या सावधानी रखें? (Chirata Side Effects)

चिरायता के उपयोग शुरू करने से पहले आपको चिरायता के नुकसान जानना जरूरी है। अभी तक आपने चिरायता के फायदे और चिरायता का उपयोग कैसे करें के बारे में जाना। अब आप इसके नुकसान जान लीजिये। यहाँ चिरायता के कुछ नुकसान हैं:

  • कुछ लोग चिरायता के कड़वाहट को सहन नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोगों को उलटी (vomiting) हो सकती है या उनका जी मिचला सकता है। ऐसी स्थिति में उपयोग करना बंद कर दें।
  • अगर आपको लो ब्लड प्रेशर है, इसका उपयोग न करें। चिरायता का उपयोग आपके ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को कम कर सकता है।
  • चिरायता के सेवन से परहेज करें यदि आप प्रेग्नेंट हैं या अपने बच्चे को स्तनपान कराती हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस जड़ी-बूटी का उपयोग करें।  
  • इसका उपयोग खाली पेट में करने पर आपको जलन या गैस की समस्या हो सकती है।
  • चिरायता का लम्बे समय तक सेवन ना करें।  २-३ सप्ताह के उपयोग के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लें।

नोट - चिरायता से नुकसान तभी होता है जब आप इसे अधिक मात्रा में उपयोग बिना डॉक्टर के सलाह के करते हैं।

चिरायता के फायदे और नुकसान (Chirayata Benefits and Side Effects)

नीचे कुछ चिरायता पीने के फायदे और नुकसान दिए गए हैं। 

चिरायता के फायदे

चिरायता के नुकसान

लिवर को साफ और मजबूत बनाता है

अधिक मात्रा में लेने से उल्टी या जी मिचलाना हो सकता है

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं लेनी चाहिए

पाचन तंत्र सुधारता है और कब्ज से राहत देता है

खाली पेट लेने पर जलन या गैस हो सकती है

खून साफ करने में सहायक है

लंबे समय तक लगातार सेवन से शारीरिक कमज़ोरी आ सकती है

बुखार और मलेरिया में असरदार है

डायबिटीज़ की दवा के साथ लेने पर शुगर बहुत कम हो सकती है

त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बों में फायदेमंद है

कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है

आँखों की रोशनी बेहतर करने में मदद करता है

2-3 हफ्ते से ज़्यादा लगातार उपयोग से बचें

निष्कर्ष (Conclusion)

चिरायता एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है जो शरीर को भीतर से शुद्ध करता है। लिवर हो या ब्लड, पाचन तंत्र हो या त्वचा, डायबिटीज़ हो या इम्युनिटी – चिरायता के फायदे (Chirata ke fayde) अनगिनत हैं।

लेकिन आपको याद रखना है कि चिरायता का उपयोग सही मात्रा में सही तरीके से करने पर ही फायदेमंद होता है।  डॉक्टर की सलाह पर चिरायता को टेबलेट, कैप्सूल, पाउडर, या काढ़ा के रूप में उपयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा, नुकसान नहीं।  अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए चिरायता को जरूर याद करें।

FAQs:

Q1. चिरायता कितने दिन पीना चाहिए?

Ans: आमतौर पर 7–14 दिन तक लिया जाता है, लंबे समय तक बिना सलाह के नहीं।

Q2.क्या चिराता मधुमेह के लिए अच्छा है?

Ans: हाँ, यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है, पर दवा का विकल्प नहीं है।

Q3. चिरायता का उपयोग कैसे करें?

Ans: चिरायता का अधिक सेवन पेट में जलन, कमजोरी या लो ब्लड शुगर जैसी समस्याएँ पैदा कर सकता है।

Q4. क्या हम चिरायता का पानी रोज पी सकते हैं?

Ans: रोज सीमित मात्रा में थोड़े समय तक पी सकते हैं, लेकिन लगातार महीनों तक नहीं।

Q5. चिरायता से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Ans:चिरायता पारंपरिक रूप से बुखार, पाचन संबंधी समस्याओं और रक्त शुद्धि के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन किसी बीमारी का पक्का इलाज नहीं माना जाता।

Q6. खाली पेट चिरायता पीने से क्या फायदा होता है?

Ans:खाली पेट चिरायता पीने से पाचन बेहतर रखने और भूख बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Q7. कुटकी चिरायता का उपयोग कैसे करें?

Ans:कुटकी और चिरायता का सेवन आमतौर पर काढ़े या चूर्ण के रूप में, विशेषज्ञ की सलाह अनुसार किया जाता है।

Back to blog

Thoughts on "चिरायता के फायदे, नुकसान और उपयोग (Chirayata Benefits, Uses and Side Effects in Hindi)"

User Avatar

Praveen Kumar

Chirayata ka sewan karne se kya eye sight par koe boota prabhav pad sakta hai jabki mujhe High blood sugar hai
Me es ka kada use karta hoon daily bina naga kiye koe sujhav ho to share karen. Dhanyawad

January 07, 2026 at 09:27 PM
User Avatar

Praveen Kumar

Chirayata ka sewan karne se kya eye sight par koe boota prabhav pad sakta hai jabki mujhe High blood sugar hai
Me es ka kada use karta hoon daily bina naga kiye koe sujhav ho to share karen. Dhanyawad

January 07, 2026 at 09:25 PM
User Avatar

Bhola nath choudhary

ORIJNAL CHIRAITA KAHA MILTA HAY HAMKO CHIRAITA LENA HAY BATAIEY

January 07, 2026 at 10:51 AM

Leave a comment

Recent Post